गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी ढाला के पास से लापता हुई महिला को पुलिस ने सारण जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। महिला के मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर शाख, तरैया वार्ड संख्या-15 निवासी रहमतुल्लाह की पत्नी रोजाना खातून 21 जुलाई 2026 को बखरी के गोढ़ियारी ढाला के पास से अचानक लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने बखरी थाना में आवेदन देकर उनकी बरामदगी की गुहार लगाई थी।
मामले में बखरी थाना कांड संख्या 287/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महिला के सारण जिले में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। महिला के सकुशल मिलने से परिवार के सदस्यों ने राहत व्यक्त की है।

