गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को बखरी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बखरी के बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर चहल-पहल बनी रही। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। बहनों ने अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न रंगों और डिजाइनों वाली राखियों की खरीदारी की। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और उनकी कलाई पर राखी बांधी।
पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज में रहने वाले कई भाई-बहन भी रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने घर पहुंचे। भाई-बहनों के मिलन से घरों में खुशी का माहौल रहा। पूरे बखरी क्षेत्र में दिनभर रक्षाबंधन का उल्लास और पारिवारिक सौहार्द देखने को मिला।


