गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील इलाकों में शामिल नौला पंचायत में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों, मनचले युवकों, नशे के कारोबार तथा शराब तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नौला पुलिस पिकेट की स्थापना की गई थी।
हालांकि, पिकेट की स्थापना के बाद से यहां की परिस्थितियां कई बार विवादों में भी रहीं। विभिन्न घटनाक्रमों के दौरान यहां पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अब पुलिस अवर निरीक्षक राम गुलाम राम को नौला पुलिस पिकेट का नया प्रभारी बनाया गया है।
स्थानीय लोगों की नजर अब नए प्रभारी पर टिकी है। उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आम लोगों का विश्वास जीतने की अपेक्षा की जा रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपनी कार्यशैली, सूझबूझ और निष्पक्ष कार्रवाई से इन चुनौतियों का किस प्रकार सामना करते हैं।

