गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की नौला डीह पर पंचायत एवं वीरपुर पूर्वी पंचायत में शनिवार की सुबह उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने लोहिया ग्राम स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने ग्रामीणों से कचरा उठाव, साफ-सफाई की व्यवस्था, कचरे के भंडारण तथा उसके निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।

इस दौरान मौके पर उपस्थित बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर, संबंधित पंचायतों के मुखिया, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित रूप से कचरा संग्रहण एवं निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।


