गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत शर्मा प्रवीण कुमार रामरतन का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार पटना में विधि पदाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के आदेशानुसार यह तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। श्री शर्मा ने बखरी में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में सफलता प्राप्त की और अभियोजन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके कार्यशैली और ईमानदारी की सराहना स्थानीय न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी की गई। नए पदस्थापन के बाद अब वे पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के तहत भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की कानूनी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके इस पदोन्नति तुल्य तबादले से अधिवक्ता संघ के महासचिव राजकुमार,गौरव कुमार, संजीव कुमार, मुजीबुर्रहमान, कृष्णा कुमार, इंद्रजीत कुमार आदि में हर्ष का माहौल है।
