गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
विभागीय निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के साथ पूरे उत्साह के साथ गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस दौरान डिपीओ कार्यालय से आए अस्वनी कौशिक एवं सीडीपीओ नीतिश कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का जायजा लिया।

मौके पर सेविका गुड़िया कुमारी, सावित्री देवी, नीतू जायसवाल, रूणा कुमारी सहित वीरपुर पूर्वी और वीरपुर पश्चिम पंचायत की अन्य सेविकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को उत्सव के रूप में धूमधाम से आयोजित किया।
पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित करते हैं।
